महराजगंज चोरों के हौसले बुलंद, मैरिज हॉल से बाइक चोरी; CCTV फुटेज वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के चोरों के हौसले लगातार बुलंद हैं। ताजा मामला नौतनवां थाना क्षेत्र के एक स्थानीय कस्बे से सामने आया है, जहाँ एक मैरिज हॉल से चोर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चोरों के हौसले लगातार बुलंद हैं। ताजा मामला नौतनवां थाना क्षेत्र के एक स्थानीय कस्बे से सामने आया है, जहाँ एक मैरिज हॉल से चोर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

वाहन चालक अपनी बाइक मैरिज हॉल के बाहर खड़ी कर शादी समारोह में शामिल होने गया था। समारोह से लौटने पर जब उसे अपनी गाड़ी नहीं मिली, तो उसने आसपास तलाश शुरू की।

इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें एक चोर बड़ी आसानी से मोटरसाइकिल चुराकर भागते हुए दिखाई दिया। चोर का यह कारनामा अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

पीड़ित वाहन चालक ने तत्काल स्थानीय थाने में तहरीर दी है। नौतनवां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और फुटेज के आधार पर चोर की पहचान कर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही चोर को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

 

 

Voice Of News24