प्रशिक्षण पूरा एसपी सिद्धार्थनगर ने डीएसपी रोहिणी यादव को लगाए अतिरिक्त स्टार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आज दिनांक 27.11.2025 को पुलिस लाइन सभागार में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के आज दिनांक 27.11.2025 को पुलिस लाइन सभागार में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) रोहिणी यादव को उनकी प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. महाजन ने रोहिणी यादव की वर्दी पर दो अतिरिक्त श्वेत धातु के स्टार लगाए, जो उनकी नई जिम्मेदारी और पदोन्नति का प्रतीक हैं। एसपी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि वह अपनी नई भूमिका में पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगी।

इस अवसर पर प्रशांत कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक, सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने डीएसपी रोहिणी यादव को बधाई दी। यह सम्मान समारोह महिला पुलिस अधिकारियों को प्रेरित करने और पुलिस बल में उनके बढ़ते योगदान को रेखांकित करने वाला था।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.