आधुनिक पुलिसिंग की ओर: सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में नेटग्रिड प्रणाली का प्रशिक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की मौजूदगी में आज (दिनांक 21.11.2025) रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिसकर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की मौजूदगी में आज (दिनांक 21.11.2025) रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिसकर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा यह प्रशिक्षण नेटग्रिड प्रणाली के उपयोग पर केंद्रित था।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को नेटग्रिड प्रणाली के उपयोग और इसके माध्यम से अपराध नियंत्रण में सुधार करने के बारे में जानकारी देना था। प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को डेटा एनालिटिक्स, अपराध विश्लेषण और जाँच में नेटग्रिड के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

प्रशिक्षण में शामिल पुलिसकर्मियों को इस आधुनिक तकनीक का कुशलतापूर्वक उपयोग करने के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी भी प्रदान की गई।

इस कार्यशाला में क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, सर्विलांस सेल के कर्मी तथा अन्य थानों/शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस प्रशिक्षण का लक्ष्य पुलिस बल को आधुनिक तकनीक से लैस करना है, जिससे वे जाँच और अपराध नियंत्रण में और अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकें।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.