सहारनपुर सरसावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन से भरे 5 वाहन सीज

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, आज थाना सरसावा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सहारनपुर जनपद के अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, आज थाना सरसावा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध खनन सामग्री से भरे पाँच वाहनों को पकड़ा और उन्हें जब्त कर लिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध तरीके से खनन कर रहे हैं और इन वाहनों के माध्यम से सामग्री की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर सरसावा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नाकेबंदी की और इन वाहनों को रोक लिया।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इन वाहनों में भरी खनन सामग्री अवैध तरीके से प्राप्त की गई थी और इसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे।

सरसावा पुलिस ने पाँचों वाहनों को सीज कर दिया है और इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

 

Voice Of News24