महराजगंज
महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने गुरुवार को ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने गुरुवार को ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, परिजनों की तत्परता और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परतावल के डॉक्टरों की सूझबूझ से महिला की जान बच गई।
नजीबुल निशा (पत्नी खुर्शेद आलम), जो चार बच्चों की माँ हैं, पारिवारिक तनाव के चलते मानसिक दबाव में थीं। उनका पति खुर्शेद आलम विदेश में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी परतावल ले गए। यहाँ तैनात चिकित्सक डॉ. फुरकान और उनकी टीम ने त्वरित उपचार शुरू किया, जिससे स्थिति नियंत्रित हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि महिला अब खतरे से बाहर हैं।
मिशन शक्ति 5.0: मिश्रौलिया पुलिस ने ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/DUskR27Pxc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2025























