रामपुर अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट केस में सुनवाई पूरी, 25 दिसंबर को आ सकता है फैसला

रामपुर

रामपुर जनपद के सपा नेता आजम खान के बेटे, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम से जुड़े दो पासपोर्ट मामलों में एमपी-एमएलए कोर्ट में अंतिम बहस निर्णायक चरण में पहुंच गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रामपुर जनपद के सपा नेता आजम खान के बेटे, पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम से जुड़े दो पासपोर्ट मामलों में एमपी-एमएलए कोर्ट में अंतिम बहस निर्णायक चरण में पहुंच गई है। अदालत अब इस मामले में 25 दिसंबर को अपना अहम फैसला सुना सकती है।

अब्दुल्ला आजम पहले से ही दो पैनकार्ड मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद रामपुर जेल में बंद हैं। पासपोर्ट केस भी उन्हीं मामलों की कड़ी का हिस्सा है, जिसमें उन पर दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्रों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप है।

इस मामले में एफआईआर 2019 में बीजेपी नेता और वर्तमान विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई थी।

गौरतलब है कि अब्दुल्ला आजम के खिलाफ लगातार फर्जी दस्तावेजीकरण के मामले चल रहे हैं। दो पासपोर्ट केस में आने वाला फैसला उनकी कानूनी और राजनीतिक राह के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। कोर्ट की कार्यवाही पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.