लखनऊ कोडीन सिरप रैकेट का बड़ा खिलाड़ी अमित टाटा गिरफ्तार, यूपी STF ने दबोचा

लखनऊ

लखनऊ जनपद के प्रतिबंधित कोडीन सिरप की अवैध बिक्री और तस्करी के बड़े मामले में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ जनपद के प्रतिबंधित कोडीन सिरप की अवैध बिक्री और तस्करी के बड़े मामले में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने इस रैकेट के प्रमुख आरोपी अमित टाटा को गोमतीनगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

अमित टाटा कोडीन सिरप के अवैध कारोबार का एक बड़ा खिलाड़ी माना जाता है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लगातार दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी के समय वह गोमतीनगर में छिपा हुआ था।

एसटीएफ की टीम ने बताया कि अमित टाटा लंबे समय से फरार चल रहा था और विभिन्न राज्यों में नशीले सिरप की सप्लाई चेन को संचालित कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से इस अवैध नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

एसटीएफ ने पूछताछ के बाद अमित टाटा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है और अब इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों और ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उसकी गिरफ्तारी को नशीली दवाओं के खिलाफ चल रहे अभियान की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

 

Voice Of News24