मैनपुरी
मैनपुरी जनपद के शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मैनपुरी पुलिस ने आज ईशन नदी चौराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मैनपुरी जनपद के शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मैनपुरी पुलिस ने आज ईशन नदी चौराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 505 वाहनों के चालान किए।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले इन 505 वाहनों पर पुलिस ने कुल 5 लाख 17 हजार रुपए का भारी जुर्माना लगाया। पुलिस ने मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से शमन शुल्क भी वसूला।
इस चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने 16 हजार रुपए का शमन शुल्क मौके पर ही वसूल किया। यातायात पुलिस द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मिशन शक्ति 5.0: मिश्रौलिया पुलिस ने ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/DUskR27Pxc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2025























