महोबा भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ऑटो खड़े ट्रक में घुसा, 10 यात्री घायल

महोबा

महोबा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार तीन महिलाओं सहित कुल दस यात्री घायल हो गए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महोबा जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में आज एक भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार तीन महिलाओं सहित कुल दस यात्री घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसा।

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुई। ऑटो में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। ऑटो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप ऑटो सीधे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में सवार सभी दस यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मिशन शक्ति 5.0: मिश्रौलिया पुलिस ने ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूकhttps://t.co/DUskR27Pxc

— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2025

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.