रायबरेली ट्यूबवेल हत्या का खुलासा, गांजा पीने के विवाद में युवक को मारा, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायबरेली

रायबरेली जनपद के चंदापुर क्षेत्र में ट्यूबवेल पर हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या गांजा पीने के दौरान हुए मामूली विवाद का नतीजा थी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रायबरेली जनपद के चंदापुर क्षेत्र में ट्यूबवेल पर हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या गांजा पीने के दौरान हुए मामूली विवाद का नतीजा थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसओजी (SOG) और चंदापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक और आरोपी एक साथ ट्यूबवेल पर गांजा पी रहे थे, इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चंदापुर पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने जल्द ही मामले का खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.