मिशन शक्ति 5.0: मिश्रौलिया पुलिस ने ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आज दिनांक 27/11/2025 को थाना मिश्रौलिया पुलिस ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया।


सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत आज दिनांक 27/11/2025 को थाना मिश्रौलिया पुलिस ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा सुवेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम उड़वलिया में बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया।

इस दौरान, उ0नि0 बबूना यादव और म0का0 अनुराधा गुप्ता सहित टीम ने पम्पलेट वितरित किए और महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, नए कानूनी प्रावधानों, और साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया।

विशेष रूप से, 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 112 (पुलिस हेल्प लाइन), और 1930 (साइबर क्राइम हेल्प लाइन) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि महिलाएं अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। पुलिस ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

 

Voice Of News24