महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल से चिउटहा मार्ग पर स्थित खोन्हौली पेट्रोल पंप के सामने आज दोपहर करीब 2:30 बजे खेत में एक विशालकाय अजगर मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल से चिउटहा मार्ग पर स्थित खोन्हौली पेट्रोल पंप के सामने आज दोपहर करीब 2:30 बजे खेत में एक विशालकाय अजगर मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर वनरक्षक रामबचन साहनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित किया और अजगर को पकड़ने का ऑपरेशन शुरू किया।
वन विभाग की टीम ने कुछ ही देर में सावधानीपूर्वक अजगर को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान फॉरेस्टगार्ड धीरेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
वनरक्षक रामबचन साहनी ने बताया कि अजगर को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। उसे बाद में निचलौल के पास स्थित टिकुलहिया जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। वन विभाग की इस तत्परता से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
सहारनपुर मिर्जापुर में गौकशों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में साऊद घायलhttps://t.co/ZWAXrXEBvO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 27, 2025


















