गुणवत्ता जांच बलरामपुर में 24 दुकानों पर छापा, 10 कीटनाशक विक्रेताओं को नोटिस

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के रबी सीजन की बोआई के बीच किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के रबी सीजन की बोआई के बीच किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में कृषि विभाग की टीमों ने थोक एवं फुटकर दुकानों पर एक साथ छापेमारी की।

जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार ने बताया कि टीमों ने शिवपुरा क्षेत्र में कुल 24 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, विभिन्न कीटनाशक दवाओं के 12 नमूने संकलित किए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

जांच में कई अनियमितताएं पाए जाने के बाद 10 विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से चार को कारण बताओ नोटिस और छह को चेतावनी नोटिस दिए गए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि उर्वरक, बीज और कीटनाशक उचित दर पर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जमाखोरी और ओवररेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कीटनाशी अधिनियम 1968 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए यह निगरानी अभियान जारी रहेगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.