लखीमपुर जमीन विवाद में जमकर बवाल, रेस्टोरेंट में कपड़े उतारकर युवक को पीटा

लखीमपुर

लखीमपुर जनपद के बस अड्डे रोड पर स्थित एक ओपन रेस्टोरेंट में जमीन विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर जनपद के बस अड्डे रोड पर स्थित एक ओपन रेस्टोरेंट में जमीन विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ। यहां जमीन पर अपना दावा करने वाले एक युवक को कुछ लोगों ने घेर लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई की।

मारपीट की यह घटना इतनी अमानवीय थी कि दबंगों ने युवक के कपड़े उतारकर उसे सरेआम पीटा। यह पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई लोग मिलकर युवक को पीट रहे हैं, जबकि वह बचने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह विवाद काफी समय से चल रहे एक जमीनी मामले से जुड़ा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल केस दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दिन दहाड़े हुई इस घटना से शहर में दहशत का माहौल है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.