गोंडा सम्मन तामील कराने आए दीवान और सिपाही की पिटाई, दो भाइयों पर केस दर्ज

गोंडा

गोंडा जनपद के पुलिस कर्मियों पर हमले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गोंडा जनपद के पुलिस कर्मियों पर हमले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महराजगंज जिले से सम्मन तामील कराने गोंडा आए एक दीवान (हेड कांस्टेबल) और उनके साथ आए सिपाही को दो भाइयों ने मिलकर बुरी तरह पीटा।

बताया गया कि महराजगंज पुलिस लड़की पक्ष द्वारा दर्ज कराए गए एक मुकदमे के संबंध में आरोपियों को सम्मन देने गोंडा आई थी। यह मुकदमा इसलिए दर्ज कराया गया था क्योंकि आरोपियों में से एक की शादी लड़की से तय हुई थी, लेकिन बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया था।

जब दीवान और सिपाही सम्मन लेकर आरोपी के घर पहुंचे, तो दो भाइयों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट की। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

दीवान की लिखित शिकायत पर, स्थानीय पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.