बागपत चंडीगढ़ पुलिस का बड़ा छापा, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चंडीगढ़ पुलिस की एक विशेष टीम ने स्थानीय मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यह छापेमारी नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे एक बड़े अभियान का हिस्सा थी।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बागपत जनपद के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चंडीगढ़ पुलिस की एक विशेष टीम ने स्थानीय मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यह छापेमारी नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे एक बड़े अभियान का हिस्सा थी।

चंडीगढ़ पुलिस ने एक ड्रग तस्कर गिरोह से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर इस मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान स्टोर से भारी मात्रा में कई प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की गईं, जिनकी बिक्री अवैध रूप से की जा रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मेडिकल स्टोर नशीली दवाओं की सप्लाई का एक बड़ा केंद्र था। यहाँ से हरियाणा, दिल्ली समेत देश के कई अन्य राज्यों में इन प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई की जाती थी।

कार्रवाई पूरी होने के बाद, चंडीगढ़ पुलिस ने मेडिकल स्टोर को नोटिस चस्पा कर सील कर दिया है। स्थानीय पुलिस अब इस पूरे रैकेट में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और आगे की विधिक कार्रवाई में सहयोग कर रही है।

 

 

Voice Of News24