1500 लोगों का इंतज़ाम धड़ रह गया, दहेज की माँग पूरी न होने पर कुशीनगर में बारात नहीं आई

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गाँव में एक विवाह समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गाँव में एक विवाह समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हे पक्ष ने बारात लाने से मना कर दिया। दुल्हन पक्ष ने विवाह समारोह में करीब 1500 लोगों के भोज और अन्य इंतजाम कर रखे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, रात 8 बजे तक जब बारात तय समय पर नहीं पहुंची, तो लड़की वालों ने लड़के पक्ष से संपर्क किया। तब उन्हें पता चला कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण बारात नहीं आएगी। इस खबर से पूरे परिवार और समारोह में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

लड़की पक्ष ने आरोप लगाया है कि ऐन मौके पर दहेज की अतिरिक्त मांगें रखी गईं, जिन्हें पूरा न करने पर यह फैसला लिया गया।

पीड़ित पक्ष ने तत्काल पडरौना कोतवाली पुलिस को इस पूरे मामले की सूचना दी है और धोखेबाजी तथा दहेज उत्पीड़न के आरोप में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू कर दी है और लड़के पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

 

 

Voice Of News24