कानपुर देहात दबंगों ने घर में घुसकर युवक को बेरहमी से पीटा, खुद वायरल किया वीडियो

कानपुर

कानपुर देहात जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर देहात जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ कुछ युवकों ने एक युवक के घर में घुसकर उसे बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, मारपीट की इस घटना का वीडियो खुद दबंगों ने ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने घर में था, तभी कुछ दबंग उसके घर में घुस गए और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान एक हमलावर लगातार इस पूरी वारदात का वीडियो बनाता रहा। वीडियो में दबंगों की क्रूरता साफ दिखाई दे रही है, जबकि पीड़ित युवक उनसे रहम की भीख मांगता रहा।

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना किसी पुराने विवाद से जुड़ी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर दबंगों की पहचान शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.