महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठंड में बेसहारा लोगों को सहारा देने वाले नगर पंचायत परतावल के रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पर कई गंभीर खामियां सामने आईं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठंड में बेसहारा लोगों को सहारा देने वाले नगर पंचायत परतावल के रैन बसेरा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पर कई गंभीर खामियां सामने आईं। वार्ड नंबर 15 (महंथ अवैद्यनाथ नगर) स्थित इस रैन बसेरा की क्षमता भले ही पांच बेड की है, लेकिन सुविधाओं के अभाव के कारण नवंबर माह में अब तक एक भी व्यक्ति रात गुजारने नहीं आया है।
निरीक्षण में रजाई, गद्दा और कंबल तो उपलब्ध मिले, लेकिन ठंड से बचाव के लिए न तो अलाव की व्यवस्था थी और न ही हीटर रखा गया था। इसके अलावा, लोगों के लिए भोजन, चाय या गर्म पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी; परिसर में केवल ठंडा पानी ही उपलब्ध मिला।
निरीक्षण के दौरान कोई नियमित कर्मचारी उपस्थित नहीं था, जिस पर ईओ कनुप्रिया शाही ने बताया कि कर्मचारी को डंपिंग ग्राउंड पर लगाया गया है। हालांकि, सुपरवाइजर अभिषेक त्रिपाठी मौजूद थे और आगंतुक रजिस्टर व्यवस्थित पाया गया। साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था ठीक थी।
स्थानीय प्रशासन को तत्काल ठंड से बचाव के आवश्यक इंतजाम करने की ज़रूरत है, ताकि रैन बसेरा का उद्देश्य पूरा हो सके।
ठूठीबारी-निचलौल रोड पर अनियंत्रित ई-रिक्शा नहर में गिरा, चालक सुरक्षितhttps://t.co/DENwQhiRbj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























