डीआईजी संजीव त्यागी ने CO बाँसी कार्यालय/पेशी का किया औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के परिक्षेत्रीय कार्यालय, बस्ती के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) श्री संजीव त्यागी ने आज, दिनांक 26.11.2025 को क्षेत्राधिकारी (CO) बाँसी के कार्यालय और पेशी का अचानक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के परिक्षेत्रीय कार्यालय, बस्ती के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) श्री संजीव त्यागी ने आज, दिनांक 26.11.2025 को क्षेत्राधिकारी (CO) बाँसी के कार्यालय और पेशी का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन सहित कई क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारीगण की उपस्थिति में कार्यालय की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण में डीआईजी ने CCTNS कार्यालय, पेशी कार्यालय और पूरे परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने अपराध रजिस्टर, Z रजिस्टर, भवन निर्माण रजिस्टर और कार्य वितरण जैसे महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन अवलोकन किया।

डीआईजी त्यागी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी रजिस्टरों/अभिलेखों में प्रविष्टियाँ अद्यतन (अध्यावधिक) की जाएं, कार्यालय में दैनिक साफ़-सफ़ाई हो, और लंबित प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आगंतुकों के साथ शिष्टाचारपूर्ण व्यवहार करने, तथा लंबित मुकदमों में आरोप पत्र (चार्जशीट) और अंतिम रिपोर्ट समय से न्यायालय में दाखिल कराने पर विशेष ज़ोर दिया।

यह निरीक्षण पुलिस कार्यालयों के बेहतर प्रबंधन और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Voice Of News24