मेरठ पढ़ने आई नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी अब्दुल कादिर गिरफ्तार

मेरठ

मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के किठौर थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल कादिर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अब्दुल कादिर ने पढ़ने के लिए आई एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़िता के परिवार ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

किठौर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी अब्दुल कादिर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक प्रक्रिया के लिए जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News24