सहारनपुर
सहारनपुर जनपद के रुड़की रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह चर्चा का विषय बन गया, जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के रुड़की रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह चर्चा का विषय बन गया, जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचा। यह नजारा देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए।
दूल्हा पृथ्वी सिंह हरियाणा के कमालपुर का रहने वाला था, जो अपनी दुल्हन रिया को विशेष अंदाज में विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर से आया।
रुड़की रोड स्थित बैंक्वेट हॉल के पास जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंड हुआ, उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस भव्य शादी समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम तैनात रही।
हेलीकॉप्टर से बारात लाने का यह शाही अंदाज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ठूठीबारी-निचलौल रोड पर अनियंत्रित ई-रिक्शा नहर में गिरा, चालक सुरक्षितhttps://t.co/DENwQhiRbj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























