सुल्तानपुर नकाबपोशों ने एटीएम तोड़ने का किया प्रयास, कैश निकालने में रहे नाकाम

सुल्तानपुर

सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार थानाक्षेत्र अंतर्गत गुप्तारगंज बाजार में देर रात नकाबपोश चोरों ने एक एटीएम बूथ को निशाना बनाते हुए चोरी का असफल प्रयास किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार थानाक्षेत्र अंतर्गत गुप्तारगंज बाजार में देर रात नकाबपोश चोरों ने एक एटीएम बूथ को निशाना बनाते हुए चोरी का असफल प्रयास किया। चोरों ने एटीएम मशीन को तोड़ने और कैश निकालने की भरसक कोशिश की, लेकिन वे अपने मंसूबे में नाकाम रहे और मशीन से कैश नहीं निकाल पाए।

सुबह होते ही घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर मिलते ही कूरेभार पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर पड़ताल में जुट गई है।

चोरों की यह पूरी करतूत एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि नकाबपोश चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस घटना से स्थानीय बाजार में दहशत का माहौल है।

 

 

Voice Of News24