ललितपुर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, लगी भीषण आग; ड्राइवर-क्लीनर ने बचाई जान

ललितपुर

ललितपुर जनपद में जखौरा-तालबेहट सड़क मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया और पलटने के तुरंत बाद उसमें भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


ललितपुर जनपद में जखौरा-तालबेहट सड़क मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया और पलटने के तुरंत बाद उसमें भीषण आग लग गई।

गनीमत यह रही कि ट्रक में आग लगने से पहले ही ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचा ली। इस पूरे हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक पूरी तरह से धू-धू कर जलता दिख रहा है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ तत्काल मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दुर्घटना के कारण सड़क मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक पलटने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.