महराजगंज फरेंदा के सिधवारी गांव में बुद्ध और अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सिधवारी में आज तथागत भगवान बुद्ध और विश्व रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं का अनावरण समारोह आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा सिधवारी में आज तथागत भगवान बुद्ध और विश्व रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं का अनावरण समारोह आयोजित किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक वीरेंद्र चौधरी रहे। कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र चौधरी के साथ खलीलाबाद विधानसभा (313) के भावी विधायक मोहम्मद शफीक जी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सिधवारी की प्रधान गंगा यादव भी मौजूद रहीं और उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने इस दौरान कहा कि ये प्रतिमाएँ क्षेत्र के लोगों को समानता, ज्ञान और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देंगी। यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

Voice Of News24