कानपुर
कानपुर के पनकी क्षेत्र में पांडु नदी पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मालगाड़ी का एक वैगन (डिब्बा) पटरी से उतर गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

कानपुर के पनकी क्षेत्र में पांडु नदी पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मालगाड़ी का एक वैगन (डिब्बा) पटरी से उतर गया। यह घटना एक प्राइवेट साइडिंग (निजी उपयोग के लिए बनाई गई पटरी) पर हुई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। गनीमत यह रही कि यह घटना प्राइवेट साइडिंग पर हुई, जिसके कारण किसी भी मुख्य रेलवे रूट का परिचालन बाधित नहीं हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने वैगन को वापस पटरी पर लाने और साइडिंग को क्लियर करने का काम शुरू कर दिया है। इस घटना से मुख्य लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन निजी साइडिंग का इस्तेमाल फिलहाल रोक दिया गया है।
हमीरपुर SIR के डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, तीन BLO सम्मानितhttps://t.co/mtWD6eegJw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























