मऊ
मऊ जनपद में संयुक्त किसान मोर्चा और जिला श्रमिक समन्वय समिति ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद में संयुक्त किसान मोर्चा और जिला श्रमिक समन्वय समिति ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान, किसानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और अपनी आठ सूत्रीय मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार की सभी नीतियां पूंजीपतियों के पक्ष में हैं और सीधे तौर पर किसानों और मजदूरों के हितों को नुकसान पहुँचा रही हैं। उन्होंने सभी किसानों और श्रमिकों से एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया, ताकि सरकार किसानों के मुद्दों पर ध्यान देने को मजबूर हो।
ज्ञापन में किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी, बिजली बिलों में राहत, और मनरेगा मजदूरी बढ़ाने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
हमीरपुर SIR के डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, तीन BLO सम्मानितhttps://t.co/mtWD6eegJw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























