फतेहपुर
फतेहपुर जनपद के पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थरियांव मोड़ के पास हुई एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले अभियुक्त गुलाम को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

फतेहपुर जनपद के पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थरियांव मोड़ के पास हुई एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले अभियुक्त गुलाम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस और बदमाश के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने गुलाम को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कुछ कारतूस, और लूट का सामान भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गुलाम एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ जिले के कई थानों में लूट, चोरी और अन्य संगीन अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।
मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब गुलाम के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
हमीरपुर SIR के डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, तीन BLO सम्मानितhttps://t.co/mtWD6eegJw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























