ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहाँ तेज रफ्तार से जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहाँ तेज रफ्तार से जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं।
हादसे के वक्त बस में लगभग 50 से अधिक यात्री सवार थे। स्थानीय लोगों और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।
दुर्घटना के बाद, बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पलटी हुई बस को हटाने का काम शुरू किया, जिससे एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने फरार चालक और कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हमीरपुर SIR के डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, तीन BLO सम्मानितhttps://t.co/mtWD6eegJw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























