इटावा पुलिस का ‘यू-टर्न’: पहले बताया फर्जी, अब लूट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

इटावा

इटावा पुलिस उस समय सवालों के घेरे में आ गई जब उसने पहले आगरा-कानपुर हाईवे पर हुई लूट की घटना को ‘फर्जी’ बताकर मीडिया पर भ्रामक तथ्य चलाने का आरोप लगाया था।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


इटावा पुलिस उस समय सवालों के घेरे में आ गई जब उसने पहले आगरा-कानपुर हाईवे पर हुई लूट की घटना को ‘फर्जी’ बताकर मीडिया पर भ्रामक तथ्य चलाने का आरोप लगाया था। हालांकि, अपने इस दावे के तीन दिन बाद ही पुलिस ने उसी लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पुलिस की कहानी में बड़ा यू-टर्न आ गया है।

दरअसल, कुछ दिन पूर्व हाईवे पर चार लुटेरे 2 लाख रुपये की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने पहले X (ट्विटर) पर इसका खंडन किया था।

अब, एक लुटेरे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, लेकिन अभी भी तीन अन्य लुटेरे फरार हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की शुरुआती जांच और सत्य को छिपाने के प्रयास पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.