देश के प्रसिद्ध कमला पसंद पान मसाला समूह के मालिक के परिवार में उस समय हड़कंप मच गया, जब उनकी बहू ने खुदकुशी कर ली।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देश के प्रसिद्ध कमला पसंद पान मसाला समूह के मालिक के परिवार में उस समय हड़कंप मच गया, जब उनकी बहू ने खुदकुशी कर ली। यह दुखद घटना समूह के कानपुर स्थित आवास पर हुई।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है। हालांकि, सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
इस गंभीर मामले में मृतका के मायके पक्ष के परिवार ने ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया है। मायके वालों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब सुसाइड नोट और मृतका के फोन रिकॉर्ड्स की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के पीछे के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस हाई-प्रोफाइल मामले ने कानपुर में सनसनी फैला दी है।
हमीरपुर SIR के डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य, तीन BLO सम्मानितhttps://t.co/mtWD6eegJw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2025























