लखनऊ
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। दोनों राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के बीच यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
डॉ. धन सिंह रावत, जो उत्तराखंड में उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार संभालते हैं, उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर उनसे मुलाकात की।
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच यह एक औपचारिक मुलाकात थी, जिसमें दोनों पड़ोसी राज्यों के साझा हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और अंतर-राज्यीय समन्वय को मजबूत करने के विषयों पर संवाद होने की संभावना है।
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच कई धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक संबंध हैं। ऐसे में, मंत्रियों की इस तरह की मुलाकातें परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने और दोनों राज्यों के नागरिकों से जुड़े लंबित मुद्दों को सुलझाने की दिशा में अहम मानी जाती हैं।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 26 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/Z3kPRt1NTr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2025























