सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने आज, 26 नवंबर 2025 को ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने आज, 26 नवंबर 2025 को ‘संविधान दिवस’ के अवसर पर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर, एसपी डॉ. महाजन ने सभी पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और उद्देशिका को स्मरण कराते हुए सभी से देश के संविधान के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान किया।
एसपी महोदय ने इस दौरान कहा, “संविधान हमारे देश का सबसे मजबूत आधार है। हमारी एकता और अखंडता को बनाए रखने वाला यह संविधान हर किसी को समान अधिकार देता है। भारत जैसे विविधताओं वाले देश में यह संविधान ही है, जिसने सभी को एक सूत्र में बांधकर रखा है।” उन्होंने आगे कहा कि संविधान की वजह से ही आज हर व्यक्ति को पढ़ाई-लिखाई और जीवन जीने का अधिकार प्राप्त है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को उनके संवैधानिक दायित्वों के प्रति सचेत करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को मजबूत करना था।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 26 नवम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/Z3kPRt1NTr
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2025























