एटा: घर में खेल रहे मासूम को अज्ञात महिला ने पकड़ा, परिजनों की सूझबूझ से बच्चा सुरक्षित

एटा

एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के कैलाश मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घर में खेल रहे एक मासूम बच्चे को एक अज्ञात महिला ने अचानक पकड़ लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


एटा जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के कैलाश मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घर में खेल रहे एक मासूम बच्चे को एक अज्ञात महिला ने अचानक पकड़ लिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।

बच्चे को महिला की गिरफ्त से छुड़ाने के लिए परिजनों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से अंततः बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया गया। इसके बाद लोगों ने मिलकर उस महिला को पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से महिला को थाने ले आई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जाँच में महिला मंदबुद्धि लग रही है।

पुलिस अब महिला के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है और यह पता लगा रही है कि उसने बच्चे को क्यों पकड़ा था। बच्चे के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

 

Voice Of News 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *