
महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। चैनपुर के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर काम कर रहे एक युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक की पहचान पौहरिया निवासी मुकेश साहनी के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय मुकेश सड़क किनारे खड़े ट्रक से सीमेंट उतारकर उसका ढाला बंद कर रहे थे। तभी पीछे से आई अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल मुकेश को तुरंत सीएचसी घुघली ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घुघली नगर चौकी इंचार्ज अशोक गिरी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मेरठ SIR कार्य में तेजी लाने के लिए DM ने रोहटा ब्लॉक को रात 10 बजे तक खोलने का दिया निर्देशhttps://t.co/UrK1vNKJPW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2025







