मेरठ
मेरठ जनपद के बागपत रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह से रौंद दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के बागपत रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह से रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद, ट्रक चालक अपने वाहन को लेकर तुरंत मौके से फरार हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार हुए ट्रक की पहचान कर ली गई है और उसे ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस टीम ने दोनों मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मेरठ SIR कार्य में तेजी लाने के लिए DM ने रोहटा ब्लॉक को रात 10 बजे तक खोलने का दिया निर्देशhttps://t.co/UrK1vNKJPW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2025





















