महराजगंज :ठूठीबारी की BLO मंजू यादव ने बनाया रिकॉर्ड, 1003 मतदाताओं का कार्य पूर्ण कर किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्रामसभा ठूठीबारी में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भाग संख्या आठ ने पूरे जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्रामसभा ठूठीबारी में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भाग संख्या आठ ने पूरे जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। बीएलओ मंजू यादव ने सुपरवाइजर मनीष पटेल के कुशल मार्गदर्शन में 1003 मतदाताओं का गणना प्रपत्र कार्य पूर्ण कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

बीएलओ मंजू यादव ने घर-घर जाकर कड़ी मेहनत की। उनकी इस सफलता में सुपरवाइजर मनीष पटेल की सक्रियता और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामसभा में कुल नौ बीएलओ तैनात हैं, जो ग्रामीणों के घर पहुंचकर फॉर्म वितरण और भरने का कार्य कर रही हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में कम साक्षरता दर इस अभियान के लिए चुनौती है, लेकिन सक्रियता के कारण कार्य में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही। भाग संख्या आठ की सफलता में गांव के साक्षर लोगों और युवाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने बीएलओ के साथ मिलकर जानकारी जुटाने में मदद की। ठूठीबारी ग्रामसभा में कुल नौ हजार से अधिक मतदाता दर्ज हैं। भाग संख्या आठ की यह उपलब्धि अन्य बीएलओ के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है, जिससे मतदाता सूची के सही और व्यापक बनने की उम्मीद है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.