मेरठ SIR कार्य में तेजी लाने के लिए DM ने रोहटा ब्लॉक को रात 10 बजे तक खोलने का दिया निर्देश

मेरठ

मेरठ जनपद के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में तेजी लाने के उद्देश्य से शनिवार को रोहटा क्षेत्र का औचक दौरा किया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम में तेजी लाने के उद्देश्य से शनिवार को रोहटा क्षेत्र का औचक दौरा किया। डीएम ने सबसे पहले बादाम गांव पहुंचकर बीएलओ और स्थानीय निवासियों से SIR प्रक्रिया की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

इसके बाद, जिलाधिकारी रोहटा ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और एक सख्त निर्देश जारी किया। उन्होंने ब्लॉक कार्यालय को अब रात 10 बजे तक खुला रखने का आदेश दिया है, ताकि मतदाता पुनरीक्षण का लंबित कार्य समय से पूरा किया जा सके।

डीएम ने रोहटा थाना प्रभारी (SHO) को भी निर्देश दिया कि वे रात 10 बजे तक कार्यालय का दौरा कर यह सुनिश्चित करें कि आदेश का ठीक से पालन हो रहा है या नहीं। साथ ही, उन्होंने ब्लॉक के सभी कर्मचारियों को तीन दिनों के भीतर SIR के लंबित कार्यों को पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है। जिलाधिकारी की इस सख्ती से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.