सिद्धार्थनगर को मिली ₹3.89 करोड़ की नई सौगात, प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने किया ‘सूचना संकुल भवन’ का उद्घाटन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज रविवार को सिद्धार्थनगर में ₹3 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सूचना संकुल भवन का उद्घाटन किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से आज रविवार को सिद्धार्थनगर में ₹3 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सूचना संकुल भवन का उद्घाटन किया गया।

श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने इस महत्वपूर्ण भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उनके साथ कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन, और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित है नया केंद्र

आवास एवं विकास परिषद, निर्माण खंड-02, बस्ती द्वारा निर्मित यह सूचना संकुल भवन आधुनिक प्रशासनिक और मीडिया आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

मुख्य सुविधाएँ,हाईटेक मीटिंग हॉल,मीडिया सेंटर,नियंत्रण कक्ष,प्रशासनिक कार्यालय,प्रशिक्षण सुविधाएँ

यह भवन अब जिले में सरकारी योजनाओं की समीक्षा, प्रशासनिक बैठकों और मीडिया समन्वय के लिए एक केंद्रीय हब के रूप में कार्य करेगा। अधिकारियों का मानना है कि यह प्रशासनिक कार्यों की गति और सूचनात्मक जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जिलाधिकारी की कार्यशैली की हुई सराहना

उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की कार्यशैली विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी रही। भवन के निरीक्षण के दौरान विकास परियोजनाओं के प्रति उनकी गंभीरता साफ दिखाई दी।

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने खुले मंच से डीएम की प्रशंसा करते हुए कहा, “सिद्धार्थनगर में विकास कार्यों की गति और पारदर्शिता उनकी सक्रियता और फील्ड पर मजबूत पकड़ का परिणाम है।”

विधायक श्यामधनी राही ने भी इस सूचना संकुल भवन को सिद्धार्थनगर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम में पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। मंत्री, विधायक और जिला प्रशासन की टीम ने भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार और सहायक अभियंता सतीश कुमार प्रजापति सहित कई अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.