सिद्धार्थनगर महिला की जघन्य हत्या का 36 घंटे में खुलासा, पति ही निकला हत्यारा; बच्चे न होने पर करता था विवाद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जनपदीय एसओजी और थाना चिल्हिया पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम बोकनार में हुई एक 32 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या की घटना का 36 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के जनपदीय एसओजी और थाना चिल्हिया पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम बोकनार में हुई एक 32 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या की घटना का 36 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।

मामूली विवाद में ईंट से की हत्या
दिनांक 21.11.2025 की रात्रि को बोकनार गांव में हाजरा नामक महिला की हत्या की सूचना मिली थी। मृतका के पति कमरुद्दीन ने स्वयं अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की तहरीरी सूचना दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक तरीकों का उपयोग करते हुए, पूछताछ में पाया कि कमरुद्दीन ही अपनी पत्नी का हत्यारा है।

गिरफ्तार अभियुक्त कमरुद्दीन ने पूछताछ में बताया कि उस रात लगभग 8 बजे आटा लेकर घर लौटने पर सब्जी बनाने को लेकर पत्नी हाजरा से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने अपनी पत्नी को धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। गुस्से में आकर कमरुद्दीन ने ईंट उठाकर हाजरा के सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बच्चे न होने से परेशान था आरोपी
आरोपी ने खुलासा किया कि वह बच्चे न होने के कारण काफी परेशान रहता था, जिसको लेकर उसके और पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। हत्या के बाद, उसने बचने के लिए पत्नी के शव को चारपाई पर रखा और गांव वालों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की झूठी कहानी बताई।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो ईंट (आला कत्ल), एक खून से सना जींस का पैंट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी समेत कई कर्मी शामिल रहे।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.