महराजगंज: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया बूथ 179 का निरीक्षण, युवाओं से भरवाए फॉर्म

महराजगंज

महराजगंज जनपद के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद पंकज चौधरी ने रविवार को महराजगंज में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लिया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद पंकज चौधरी ने रविवार को महराजगंज में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति का जायजा लिया। मंत्री चौधरी नगर के वार्ड संख्या 15, चिउरहाँ स्थित बूथ संख्या 179 पर पहुंचे और अधिकारियों से अभियान की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए पंजीकरण, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने और पते में बदलाव से संबंधित फॉर्मों की स्थिति के बारे में पूछताछ की। मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का त्रुटिरहित होना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने मौके पर मौजूद 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और अन्य नागरिकों को स्वयं आवश्यक फॉर्म भरवाए और सभी से सूची में नाम जुड़वाने की अपील की। मंत्री ने बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन कार्य को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक छूटने न पाए। इस दौरान बूथ पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल और सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *