मिनी बाबाधाम इटहिया मंदिर के मुख्य मार्ग का बुरा हाल, टूटी सड़क से जान जोखिम में

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ‘मिनी बाबाधाम’ के नाम से प्रसिद्ध इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरा में, पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के ‘मिनी बाबाधाम’ के नाम से प्रसिद्ध इटहिया पंचमुखी शिव मंदिर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग, ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरा में, पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। सड़क की भयानक दुर्दशा के चलते राहगीर जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सड़क बनने के कुछ ही हफ्तों बाद से टूटना शुरू हो गई थी, लेकिन तब से लेकर आज तक इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। यह मार्ग न केवल श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि अधिकारियों का आवागमन भी इसी रास्ते से होता है।

ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि लगातार शिकायत के बावजूद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने सड़क की मरम्मत कराने पर ध्यान नहीं दिया है। टूटी सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे भक्तों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल इस प्रमुख मार्ग की मरम्मत कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Voice Of News24