महराजगंज: तेज़ रफ्तार कार की ठोकर से महिला की दर्दनाक मौत, भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोचा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल–गोरखपुर मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल–गोरखपुर मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बसहिया खुर्द में लगभग 6:30 बजे तेज़ रफ्तार डिज़ायर कार की चपेट में आने से पूनम यादव (38) की दर्दनाक मौत हो गई।

पूनम यादव सुबह गोबर फेंककर अपने घर वापस लौट रही थीं, तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सीएचसी परतावल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार होने की कोशिश में था, लेकिन कुछ दूर जाने पर कार का टायर फट गया। इस बीच, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को वाहन समेत पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

मृतका के पति चईतू यादव सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। पूनम अपने पीछे आर्यन (14) और आर्यश (10) दो बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनकी मां की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.