मेरठ ट्रैफिक सीओ की भाभी से चेन लूटने वाला 25 हजार का इनामी शौकत मुठभेड़ में गिरफ्तार

मेरठ

मेरठ जनपद के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश शौकत उर्फ मोनी के बीच मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और 25 हजार के इनामी बदमाश शौकत उर्फ मोनी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, शौकत एक हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ 50 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में, 6 नवंबर को इसी बदमाश ने पल्लवपुरम की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाली कविता (मथुरा में तैनात सीओ ट्रैफिक प्रीतम पाल सिंह की भाभी) से चेन लूटी थी। उसी दिन उसने गणपति एनक्लेव में एक मोबाइल व्यापारी की मां निशि कालरा से भी चेन झपटी थी। इन वारदातों के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि पुलिस ने जब बदमाश को रोकने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई चेन, तमंचा, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.