मेरठ आयुष्मान हॉस्पिटल में गलत जबड़े का ऑपरेशन, CMO ने बैठाई जाँच टीम

मेरठ

मेरठ जनपद के शहर के आयुष्मान हॉस्पिटल में एक मरीज के दाहिने जबड़े की जगह बाएँ जबड़े का ऑपरेशन कर देने के गंभीर मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मेरठ जनपद के शहर के आयुष्मान हॉस्पिटल में एक मरीज के दाहिने जबड़े की जगह बाएँ जबड़े का ऑपरेशन कर देने के गंभीर मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कटारिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक जाँच टीम गठित कर दी है।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि ऑपरेशन दाहिने जबड़े का होना था, लेकिन डॉक्टरों ने गलती से मरीज के बाएँ जबड़े का ऑपरेशन कर दिया, जिससे मरीज को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सीएमओ डॉ. कटारिया ने मीडिया को बताया कि गठित की गई जाँच टीम जल्द ही अस्पताल जाकर पूरे मामले की गहनता से पड़ताल करेगी और संबंधित दस्तावेज व मेडिकल रिकॉर्ड्स की जांच करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जाँच टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही दोषी पाए जाने वाले अस्पताल और डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना अस्पताल की कार्यप्रणाली और डॉक्टरों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.