मेरठ आयुष्मान हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, दाहिने की जगह बाएं जबड़े का ऑपरेशन; CMO ने बैठाई जाँच

मेरठ

मेरठ जनपद के गढ़रोड स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में डॉक्टरों की एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसके बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के गढ़रोड स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल में डॉक्टरों की एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसके बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। किठौर थाना क्षेत्र के हसनपुर कला निवासी हिमांशु के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उसके दाहिने जबड़े की सर्जरी की जगह गलती से बाएँ जबड़े का ऑपरेशन कर दिया।

जैसे ही परिजनों को इस गंभीर चूक का पता चला, उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टरों पर मरीज की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कटारिया ने तत्काल संज्ञान लिया है। सीएमओ ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जाँच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जाँच रिपोर्ट आने के बाद, दोषी पाए जाने वाले डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस चिकित्सा लापरवाही ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.