लखनऊ नगवा नाले में उतराता मिला युवक का शव, बलरामपुर का था निवासी

लखनऊ

लखनऊ जनपद के बंथरा थाना क्षेत्र के नगवा नाले में शनिवार शाम एक युवक का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखनऊ जनपद के बंथरा थाना क्षेत्र के नगवा नाले में शनिवार शाम एक युवक का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान बलरामपुर जिले के आदम तारा गांव निवासी मनीराम (30) के रूप में हुई है। मनीराम बंथरा के कटी बगिया इलाके में अपने 15 वर्षीय भतीजे मिक्की के साथ किराए के मकान में रहता था और कबाड़ की दुकान पर काम करता था।

परिजनों के अनुसार, मनीराम शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे सराय शहजादी गांव के पास नाले में शव मिलने की सूचना पर मिक्की ने मौके पर पहुंचकर अपने चाचा की पहचान की।

बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मनीराम शराब पीने का आदी था। पुलिस को आशंका है कि नशे की हालत में पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया होगा। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.