महराजगंज:जिलाधिकारी संतोष शर्मा ने ‘SIR’ अभियान हेतु ग्रामीणों से संवाद किया, जल्द प्रपत्र जमा करने की अपील

महराजगंज

महराजगंज जनपद स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान को लेकर महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सक्रिय हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान को लेकर महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सक्रिय हैं। आज, डीएम शर्मा ने ग्राम बजहा का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया।

SIR अभियान से कराया अवगत

संवाद के दौरान, जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को ‘SIR’ (Special Integrated Revision) अभियान के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान शुद्ध और पारदर्शी निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) तैयार करने हेतु चलाया जा रहा है।

डीएम शर्मा ने गांव वालों से अनुरोध किया कि उन्हें जारी किए गए मतदाता प्रपत्र (Voter Forms) को जल्द से जल्द संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास जमा करा दें, ताकि मतदाता सूची संशोधन का कार्य समय पर और त्रुटि रहित ढंग से पूरा किया जा सके।

प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में एक ऐसी मतदाता सूची तैयार की जाए, जिसमें कोई भी पात्र नागरिक छूट न जाए और कोई भी अपात्र व्यक्ति शामिल न हो।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.