गाजियाबाद में छात्र को गोली मारी, पेट में लगीं दो गोलियां; CCTV में कैद हुए आरोपी

गाजियाबाद

गाजियाबाद जनपद के शुक्रवार देर रात गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की विकास कुंज कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर खड़े एक ग्रेजुएशन के छात्र पर बाइक सवार तीन युवकों ने घात लगाकर हमला कर दिया पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गाजियाबाद जनपद के शुक्रवार देर रात गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की विकास कुंज कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर खड़े एक ग्रेजुएशन के छात्र पर बाइक सवार तीन युवकों ने घात लगाकर हमला कर दिया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। छात्र के पेट में दो गोलियां लगी हैं।

शादी समारोह में जाने की कर रहा था तैयारी
घायल छात्र की पहचान 21 वर्षीय कुणाल के रूप में हुई है, जो दिल्ली से ग्रेजुएशन कर रहा है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा है। घटना के समय कुणाल अपने घर के बाहर खड़ा होकर एक समारोह में जाने की तैयारी कर रहा था।

कुणाल के पिता सुनील कुमार परचून की दुकान चलाते हैं। कुणाल की मां ने पुलिस को बताया कि जिन युवकों पर शक है, वे पहले कुणाल के दोस्त थे, हालांकि, परिजनों को किसी तरह की रंजिश की जानकारी नहीं है।

मारपीट के बाद नजदीक से मारी गोली
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े नौ बजे तीन युवक बाइक से कुणाल के घर के पास पहुंचे। इनमें से दो युवकों ने पहले कुणाल के साथ मारपीट की और इसके बाद तीसरे युवक ने नजदीक से उसके पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही कुणाल सड़क पर गिर गया। वारदात को अंजाम देकर तीनों आरोपी उसी बाइक से मौके से फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल कुणाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

CCTV में कैद हुए तीनों आरोपी, पुलिस कर रही दबिश
सूचना मिलते ही लोनी बॉर्डर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पास लगे सीसीटीवी कैमरों में तीनों आरोपी बाइक पर आते और वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। संदिग्ध युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगातार दबिश पर लगाया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.