
मऊ

मऊ जनपद के जिले में शुक्रवार देर शाम यातायात माह के तहत एसपी इलामारन जी की मौजूदगी में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के जिले में शुक्रवार देर शाम यातायात माह के तहत एसपी इलामारन जी की मौजूदगी में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली के आजमगढ़ मोड़ पर 4 घंटे चली इस कार्रवाई में 1000 वाहनों का चालान किया गया।
अभियान के दौरान काली फिल्म लगे वाहन, ओवरलोडिंग, हूटर और अपूर्ण कागजात वाले वाहनों पर मुख्य रूप से कार्रवाई हुई।
एसपी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के हॉटस्पॉट चिन्हित किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं की वजह ओवर-स्पीडिंग को बताया और कहा कि सुरक्षा के लिए सड़क चौड़ीकरण और मार्किंग जैसे काम भी किए जा रहे हैं।
बलरामपुर: पोषण समिति की बैठक में DM ने दिए कड़े निर्देश, ‘C’ ग्रेड अस्वीकार्यhttps://t.co/UjIvaD2I1h
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 21, 2025







